व्रत या उपवास आस्था के साथ ही स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। लेकिन यह तभी सम्भव है जब व्रत या उपवास के दौरान दापका खानपान उपयुक्त एवं सही हो। यदि आप नवरात्र व्रत के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखें तो पूरे नौ दिन आप स्वस्थ रहेेंगे। सेहत अच्छी होने पर आप नवरात्र के दिनों में मां की पूजा-उपासना सम्पूर्ण मनायोग और पूरी ऊर्जा के साथ कर सकेंगे। नवरात्र के दिनों में खानपान सम्बन्धी कुछ सावधानियां जो आपको बरतनी चाहिए वह इस प्रकार हैं----
1- व्रत में सदैव घर की बनी चीजों को ही खाना चाहिए। बाजार की बनी चीजों के प्रयोग करने से बचें।
2- अपने खाने में पेय पदार्थो अथवा तरल पदार्थो का सेवन अधिक मात्रा में करें। इससे शरीर में स्फूर्ति एवं ताजगी का संचार होगा।
3- पानी को थोड़े-थोड़े समय बाद पीते रहें।
4- व्रत के दौरान नारियल पानी का सेवन भी किया जा सकता है।
5- ऋतु के अनुसार उपलब्ध फलों जैसे-केला, सेब, अनार, पपीता, खीरा, चीकू आदि का सेवन करें। रेशेदार फलों का सेवन भी गुणकारी रहता है।
6- दूध का सेवन अवश्य करें क्योंकि दूध में शरीर के पोषण हेतु तत्व अधिक विद्यमान होते हैं।
7- व्रत में फलों का रस बहुत लाभकारी रहता है। यह आपको तरोताजा रखता है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि घर में निकाला गया रस फायदेमंद होता है।
8- रात को पानी में डालकर रखें बादाम और किशमिश को दिन में सेवन करें। इसके सेवन से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रापत होते हैं।
9- सिंघाड़ा और उसके आटे से बनी चीजों को व्रत में खाना सेहत की दृष्टि से ठीक रहता है। इन चीजों से शरीर को ऊर्जा किलती है।
10- कुट्टू के आटे से बनी चीजें का भी खाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment